नोएडा

पश्चिमी यूपी एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी सफलता,गैंगस्टर सुंदर भाटी गिरोह के सदस्य सतपाल भाटी को किया गिरफ्तार

Special Coverage News
19 Nov 2019 7:58 AM IST
पश्चिमी यूपी एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी सफलता,गैंगस्टर सुंदर भाटी गिरोह के सदस्य सतपाल भाटी को किया गिरफ्तार
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। नोएडा में पश्चिमी यूपी एसटीएफ की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार को कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। एसएसपी राजीव नारायण मिश्र का अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली जब पश्चिमी यूपी में दहशत का पर्याय रहे सुंदर भाटी गेंग के सदस्य को पुलिस ने गिरफतार कर लिया।

पश्चिमी यूपी एसटीएफ के एसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि एसटीएफ नोएडा यूनिट के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार मिश्रा व उनकी टीम ने एक सूचना के आधार पर सैक्टर-39 से सतपाल भाटी को गिरफ्तार किया है।आगे बताया कि सतपाल कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य है व सुंदर भाटी के नाम पर लोगों को धमकाकर रंगदारी वसूलता है।एसपी ने बताया कि यह बदमाश सुंदर भाटी के नाम पर स्क्रैप,बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई,ट्रांसपोर्ट,पानी की सप्लाई करने का ठेका लेता है। इन कार्यों से होने वाली कमाई का एक हिस्सा जेल में बंद सुंदर भाटी को भी पहुंचाता है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली व नोएडा में कमर्शियल गाड़ियों को बिना टोल दिए प्रवेश कराता है तथा टोल कर्मियों द्वारा पैसे मांगने पर उनको धमकी देता है। उन्होंने बताया कि इसके ऊपर डीएनडी पुल पर टोल कर्मियों पर गोली चलाने तथा दिल्ली के गाजीपुर के एमसीडी टोल पर टोल कर्मियों को धमकाकर दिल्ली में जबरन गाड़ी प्रवेश कराने का मामला दर्ज है।अभियुक्त के ऊपर नोएडा के थाना सेक्टर 39, ग्रेटर नोएडा के थाना साइट- 5 सहित कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

Next Story