Archived

ग्रेटर नोएडा : शाहबेरी में अवैध बिल्डिंग बनाने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार, मलबे से अब तक 3 शव निकाले

ग्रेटर नोएडा : शाहबेरी में अवैध बिल्डिंग बनाने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार, मलबे से अब तक 3 शव निकाले
x

ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में 2 इमारतें गिरने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के दिए आदेश दिए है. केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया. इस घटना में अब तक तीन लोग गिरफ्तार किये जा चुके जबकि मलबे से तीन लोंगों के शव निकाले जा चुके है. अभी एनडीआरएफ की टीम राहत और वचाव कार्य में जुटी हुई है. जिलाधिकारी बीएन सिंह ने इस घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी करते हुए इसकी जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी प्रसाशन को सौंप दी है.

घटना की किसी भी विस्तृत जानकारी के लिए जिलाधिकारी बीएन सिंह, 9454417564, डा. अजय पाल शर्मा एसएसपी 9870395001 नंबरों पर संपर्क करें.



इस हादसे में अब तक पचास के आस पास लोंगों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है. इस घटना में बिल्डिंग बनाने वाले गोरीशंकर द्विवेदी और ब्रोकर कासिम जमीन का मिल्क गंगाशरण गिरफ्तार कर लिए गए है. लेकिन सवाल फिर नोएडा ऑथोरिटी और नोएडा प्रसाशन पर खड़ा हो जाता है कि ये अवैध बिल्डिंग इतने जागरूक इलाके में बन कैसे जाती है. अगर यह दुर्घटना नहीं होती है तो ये खेल यूं ही निरंतर चलता रहता है. प्रसाशन को पैसा दो और कुछ भी करो. इस तरह की इस एरिया में हजारों बिल्डिंग बनकर खड़ी हुई है और प्रसाशन को कानोंकान भनक भी नहीं है.




लोग लगातार आम जनता के साथ मजाक करते आ रहे है और इसमें प्रसाशन का पूरा पूरा हाथ होता है. पड़ोसियों के मुताबिक इस बिल्डिंग की भी शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई. अब इस छह मंजिली इमारत में कितने लोग अपनी जान गंवाएंगे यह तो सब मालवा हटाने के बाद ही पता चलेगा लेकिन इतना जरुर है कि घर अपना बनाने की ख़ुशी कई लोगों की जान ले बैठी.




एक फ्लेट के खरीददार महिला चीख चीख कर कह रही थी कल उनको भी अपने फ्लेट में कब्जा लेना था और रहने के लिए ग्रह प्रवेश करना था लेकिन वो नहीं आ सके और उनकी और उनके परिवार की जान बच गई. क्या जिन लोंगों की जान गई है उनको ये प्रसाशन और बिल्डिंग मालिक वापस ला पाएंगे नहीं?


Next Story