
Archived
नोएडा में दो बिल्डिंग गिरी, कई लोंगों के दबे होने की आशंका, सीएम योगी ने डीएम से ली जानकारी
शिव कुमार मिश्र
17 July 2018 11:42 PM IST

x
नॉएडा के थाना बिसरख के साबेरी में दो 6 मंजिला ईमारत गिर गयी जिसमे पुलिस मलबे में फशे लोगो को निकाल रही है रेस़क्यू ओप्रेशन चल रहा है कई थानों की पुलिस मोके पर मौजूद है , एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है बचाव राहत का कार्य तेजी से किया जा रहा है. इस घटना में दर्जनभर लोगों के दबे होने की सूचना है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी. बचाव अभियान चलाया जा रहा है.
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के गांव शाहबेरी में निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत आज रात गिर गयी. इस इमारत में दर्जनभर मजदूर रह रहे थे. उन्होंने बताया कि मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है. जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है.
हालांकि पुलिस प्रशासन के किसी के मारे जाने की पुष्टि नहीं की .
Next Story




