नोएडा

लाइसेंसी बंदूक के साथ कंपनी के गार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 अगस्त को की थी हर्ष फायरिंग

Smriti Nigam
16 Aug 2023 8:14 AM GMT
लाइसेंसी बंदूक के साथ कंपनी के गार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 अगस्त को की थी हर्ष फायरिंग
x
नोएडा के सेक्टर-63 में 15 अगस्त के मौके पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नोएडा के सेक्टर-63 में 15 अगस्त के मौके पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बताया कि छिजारसी में किराए के मकान में रहने वाले लक्ष्मीकांत मिश्रा ने मंगलवार को अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की। लक्ष्मीकांत मिश्रा एक कंपनी में बतौर गार्ड के रूप में काम करते है।

फायरिंग की वजह से से आम लोगों की जान को खतरा उत्पन्न हो रहा था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को उसकी लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरुप से प्रयागराज का रहने वाला है। आरोपी कंपनी के कॉरिडोर में हर्ष फायरिंग कर रहा था। वह एक कंपनी में गनमैन है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। किसी ने पुलिस को ट्वीट कर आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज सिंह ने बताया पुलिस ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के आधार पर आरोपी को कंपनी के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसकी बंदूक को जब्त कर लिया है।

दरअसल आरोपी का फायरिंग करते हुए वहीं खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया। वीडियो 8 सेकेंड का है। इसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी अपनी लाइसेंसी बंदूक से एक फायर करता है। इसके बाद बंदूक की नली को खाली करता है।

थाना प्रभारी ने बताया कि छिजारसी में किराए के मकान में रहने वाले लक्ष्मीकांत मिश्रा ने मंगलवार को अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की। लक्ष्मीकांत मिश्रा एक कंपनी में बतौर गार्ड के रूप में काम करते है।

फायरिंग की वजह से से आम लोगों की जान को खतरा उत्पन्न हो रहा था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को उसकी लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरुप से प्रयागराज का रहने वाला है।

Smriti Nigam

Smriti Nigam

    Next Story