नोएडा

नोएडा से IAS अफसर अपर्णा यू के पति गिरफ्तार, जानिए क्यों?

Shiv Kumar Mishra
25 March 2023 1:29 PM GMT
नोएडा से IAS अफसर अपर्णा यू के पति गिरफ्तार, जानिए क्यों?
x

लखनऊ: IAS अफसर अपर्णा यू के पति को आंध्र प्रदेश सीआईडी ने गिरफ्तार किया है। अपर्णा के पति को नोएडा से अरेस्ट किया गया है।

पति जीबीएस भास्कर पर 3300 करोड़ के घोटाले का आरोप है। आईएएस अपर्णा यू के पति को आंध्र प्रदेश की सीआईडी ने नोएडा से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आईएएस के पति जीबीएस भास्कर पर 3300 करोड़ के घोटाले का आरोप है। जानकारी के मुताबिक जब आईएएस अपर्णा यू आंध्र प्रदेश के स्किल डेवलपमेंट में तैनात थी।

3300 करोड़ के घोटाले के आरोपी अपर्णा के पति को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर्णा यू मिशन निदेशक एनएचएम यूपी हैं। अपर्णा के आंध्र में प्रतिनियुक्ति के दौरान घोटाला हुआ था।

अपर्णा ने पति को 3300 करोड़ का ठेका दिलाया था। जांच हुई तो IAS अपर्णा और उनके पति शामिल मिले है।

अपर्णा आंध्र प्रदेश में स्किल डेवलपमेंट में तैनात थीं। अपर्णा के पति ने फर्जी दस्तावेज के सहारे ठेका लिया था।

अपर्णा और उनके पति पर 3300 करोड़ के घोटाले का आरोप लगा था। प्रतिनियुक्ति से लौटीं अपर्णा तो MD यूपीपीसीएल बनाया गया था।

यहां भी अपर्णा पर पेंशन घोटाले की सीबीआई जांच चल रही है। 3300 करोड़ के आंध्र प्रदेश में घोटाले में शामिल हैं। जिस विभाग में पति ने घोटाला किया अपर्णा वहीं तैनात थीं।

अपर्णा पर भ्रष्टाचार का यूपी में भी CBI केस चल रहा है। जिसकी जांच भी चल रही है।

Next Story