नोएडा

संयुक्त राष्ट्र संघ के अवर महासचिव इब्राहीम छिआव ने COP-14 का सकुशल सम्पन्न कराने पर नोएडा पुलिस को किया सम्मानित!

Special Coverage News
15 Sep 2019 5:15 AM GMT
संयुक्त राष्ट्र संघ के अवर महासचिव इब्राहीम छिआव ने COP-14 का सकुशल सम्पन्न कराने पर नोएडा पुलिस को किया सम्मानित!
x
संयुक्त राष्ट्र संघ के अवर महासचिव इब्राहीम छिआव ने पुलिस बल की उक्त कार्यक्रम को निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं नोएडा पुलिस के अधिकारीगण व कर्मचारीगण को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में संयुक्त राष्ट्र संघ का ''मरुस्थलीकरण से लड़ने के लिए अभिसमय'' हेतु एक कॉन्फ्रेंस ( COP-14 ) का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 190 देशों के 8000 से अधिक मंत्रीगण व प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया, उनकी सुविधा व सुरक्षा की दृष्टि से दिनांक 29 अगस्त2019 से दिनांक 13 सितंबर 2019 तक कार्यक्रम स्थल एवं मंत्रीगण व प्रतिनिधियों के रुकने के स्थान एवं आने जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा की दृष्टि से करीब 1000 की संख्या में पुलिस बल की नियमित तैनाती की गई व निर्बाध रूप से उक्त आयोजन को संपन्न कराया गया।




2-सितंबर 2019 को औपचारिक रूप से उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर व संयुक्त राष्ट्र संघ के अवर महासचिव इब्राहीम छिआव के द्वारा भारत एवं संयुक्त राष्ट्र संघ के ध्वजारोहण द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में 9 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिभाग किया एवं उक्त कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सम्बोधित किया गया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते व अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई।




उक्त आयोजन के सकुशल समापन होने होने के अवसर पर 13 सितंबर 2019 को संयुक्त राष्ट्र संघ के अवर महासचिव इब्राहीम छिआव ने पुलिस बल की उक्त कार्यक्रम को निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं नोएडा पुलिस के अधिकारीगण व कर्मचारीगण को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।



इस अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट जनपद गौतमबुद्धनगर बी एन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गौतम बुद्ध नगर वैभव कृष्ण, पुलिस अधीक्षक नगर विनीत जयसवाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध अशोक कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार झा व क्षेत्राधिकारी प्रथम ग्रेटर नोएडा श्रीमती तनु उपाध्याय आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story