

x
ग्रेटर नोएडा में गुरुवार देर रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पहली मुठभेड़ थाना ग्रेटर नोएडा इलाके की है. जिसमें दो बदमाशों की पैर में लगी गोली है. वहीं दूसरी मुठभेड़ थाना दादरी इलाके में हुई. एक बदमाश के गोली लगी एक बदमाश मोके से फरार हो गया. सभी बदमशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ग्रेटर नोएडा के सीओ पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान जब बाइक सवार तीन लोगों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी. बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगने से घायल हो गए. जबकि एक बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है.
दूसरी मुठभेड़ दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच कोट के पुल पर हुई. मुठभेड़ के दौरान दीपक निवासी दनकौर को लगी गोली. वहीं सचिन नाई अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. सीओ दादरी निशांक शर्मा ने बताया कि बदमाशों पर करीब एक दर्जन लूट और डकैती के मुकदमे दर्ज है. पुलिस ने बदमाशों के पास से एक मोटरसाइकिल और एक तमंचा बरामद किया है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में जुटी हुई है.
Next Story




