
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान...
नोएडा
अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान रविन्द्र भाटी बने किसान एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष
Sujeet Kumar Gupta
4 Jan 2020 8:17 PM IST

x
नोएडा। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर एक बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया की बैठक में सर्व सम्मति से संगठन का विस्तार करते करते हुए गिरधरपुर ग्रेटर नोएडा के निवासी अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान रविन्द्र भाटी को पहलवान प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष तथा शयौपाल भाटी पतलाखेडा को मेरठ मंडल उपाध्यक्ष युवा मनोनीत किया गया है।
उन्हें पूरी ईमानदारी व निष्ठा से संगठन व किसान हित में आवाज उठाने की शपथ दिलाई गई।इस मौके पर सोरन प्रधान,ब्रिजेश भाटी,रमेश कसाना,जतन सिंह,प्रताप नागर,राजसिह प्रधान,बालकिशन,अखिलेश प्रधान,सतीश कनारसी,सुमित चपरगढ,डॉ अजय शर्मा,कृष्ण नागर,हरेन्द्र नागर,लोकेश भाटी,अरबिद सैकेटरी,अमित नागर आदि लोग उपस्थित रहे।
Next Story