
Archived
नोएडा एसएसपी की बड़ी कार्यवाही, अवैध वसूली के चलते ग्यारह पुलिस कर्मी किये लाइन हाजिर
शिव कुमार मिश्र
11 July 2018 6:48 PM IST

x
नोएडा एसएसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने वसूली के आरोप में 11 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर कर दिए है. यह सभी 11 पुलिस कर्मी ट्रैफिक विभाग से है जिन्हे लाइन हाजिर किया गया है. इन सभी 11 पुलिस कर्मियों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा. इससे पहले भी कई पुलिस अधिकारीयों पर एसएसपी कार्यवाही कर चुके है.
यह पुलिस कर्मी बाहर से आने वाले वाहनों से एंट्री कराते थे. ये लोग एंट्री में 500 से 800 रुपए की वसूली करते थे. इस घटना को लेकर वीरेंद्र नाम के सिपाही ने एसएसपी से शिकायत की थी. एसएसपी ने कार्यवाही करते हुए सभी को लाइन हाजिर दिया है.
नोएडा एसएसपी ने एक कमेटी बना कर गोपनीय रूप से पुलिस कर्मियों के आचरण की जांच कराई जा रही है. जो लोग भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जा रहे हैं. उनको पुलिस लाइन स्थानन्तरित किया है और गैर जनपद तबादले के लिए संस्तुति कर रिपोर्ट भेजी गई है.
अनुशासनहीनता के कारण पुलिस लाईन रवाना किया
1.एचसीपी दौलतराम यादव
2.एचसीपी ओम सिंह
3.एचसीपी योगेन्द्र सिंह
4.एचसीपी तेजपाल राणा
5.का0 विरेन्द्र यादव
6.का0 शिशुपाल यादव
7.का0 अजयपाल यादव
8.का0 अमरजीत
9.का0 नरेन्द्र सिंह
10.का0 रवेन्द्र सिह
11 सिपाही वीरेंद्र सिंह
Next Story




