Archived

एसएसपी लवकुमार बने डीआइजी, ADG प्रशांत कुमार ने कॉलर बैण्ड लगाकर किया सम्मानित

एसएसपी लवकुमार बने डीआइजी, ADG प्रशांत कुमार ने कॉलर बैण्ड लगाकर किया सम्मानित
x
नॉएडा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार अब पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर नियुक्त हो गये हैं, मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने एसएसपी लव कुमार को पदोन्नति पर कॉलर बैण्ड सम्मानित किया।
लव कुमार बेहद सौम्य स्वभाव के अधिकारी के रूप में जाने जाते है। कासगंज जिले के प्रथम पुलिस अधीक्षक बनने से लेकर अलीगढ़ , मुरादाबाद , सहारनपुर, मौजूदा नॉएडा जैसे कई जनपदों की कमान संभाल चुके है। आप उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के निवासी है।
आपको बता दें कि सरकार ने नए वर्ष की पूर्व संध्या पर 31 आईपीएस अफसरों के प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए। 28 दिसंबर को ही 1993, 2000, 2004 और 2005 बैच के अफसरों की डीपीसी हुई थी। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 1993 बैच के आठ आईपीएस आईजी से एडीजी, 2000 बैच के तीन अफसर डीआईजी से आईजी और 2004 बैच के चार अफसर एसपी से डीआईजी बने हैं। साल 2005 बैच के 16 अफसरों को सिलेक्शन ग्रेड मिल गया है। सरकार ने 2018 में रिक्त होने वाले डीजी के तीन पदों के लिए तीन एडीजी के प्रमोशन को भी मंजूरी दे दी है।
गृह विभाग के मुताबिक 1993 बैच के आईपीएस संजय सिंघल, एसबी शिरडकर, सुनील कुमार गुप्ता, जकी अहमद, डॉ. केएस प्रताप कुमार, हरी राम शर्मा, वितुल कुमार और प्रेम प्रकाश आईजी से एडीजी के पद पर प्रमोट हुए हैं। 2000 बैच की लक्ष्मी सिंह, नीलाब्जा चौधरी और संजय कक्कड़ डीआईजी से आईजी बने हैं। 2004 बैच के डॉ. प्रीतिंदर कुमार (एसएसपी मुरादाबाद), लव कुमार (एसएसपी नोएडा), चंद्र प्रकाश द्वितीय (एसएसपी बदायूं) और डॉ. के. एजिलरसन एसपी से डीआईजी के पद पर प्रमोट हुए हैं।
इन्हें मिला सिलेक्शन ग्रेड
सिलेक्शन ग्रेड पाने वालों में एसएसपी मेरठ मंजिल सैनी, एसएसपी वाराणसी आरके भारद्वाज, एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार, एसएसपी कानपुर अखिलेश कुमार, रामबोध, कविंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार सक्सेना, एसएसपी फैजाबाद सुभाष सिंह बघेल, राकेश शंकर, एसएसपी एटीएस उमेश कुमार श्रीवास्तव, रतनकांत पांडे, विक्रमादित्य सचान, जितेंद्र कुमार शुक्ला, मृगेंद्र सिंह, पीयूष श्रीवास्तव व दिनेश चंद्र दुबे शामिल हैं।
Next Story