नोएडा

आईपीएस विद्यासागर मिश्रा बने नोएडा के डीसीपी

Shiv Kumar Mishra
3 Feb 2024 2:57 PM GMT
आईपीएस विद्यासागर मिश्रा बने नोएडा के डीसीपी
x
IPS Vidyasagar Mishra becomes DCP of Noida

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है।पीपीएस से आईपीएस में पदोन्नति हुए विद्यासागर मिश्रा को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी)नोएडा बनाया गया है।

बता दे कि विद्यासागर मिश्रा प्रमोटेड आईपीएस अधिकारी हैं।वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश में स्थित बलिया के रहने वाले हैं।उन्होंने एजुकेशन क्वालिफिकेशन में बीएससी की है।बीएससी के बाद उन्होंने एलएलबी की है।उनका ट्रांसफर गौतमबुद्ध नगर में कुछ दिनों पहले ही हुआ है।

विद्यासागर मिश्रा सहारनपुर जैसे संवेदनशील जिले में प्रतापगढ़ जिले में महत्त्वपूर्ण जिले में जिम्मेदारी निभा चुके है। जहां रहे है वहाँ अपनी पहचान एक व्यवहार कुशल अधिकारी की कायम की है।

Next Story