
इंटरनेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी जितेंद्र मान की गोली मारकर हत्या

ग्रेटर नॉएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र की एक सोसाइटी में इंटरनेशनल बॉक्सिंग खिलाडी जितेंद्र मान का शव मिलने से हडकम्प मच गया. उनके शरीर पर गोलियों के स्पष्ट निशान बने हुए थे. जितेंद्र मान बॉक्सिंग के नेशनल चैंपियन भी रहे हैं.
जितेंद्र मान ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-तीन में स्थित एवीजे हाइट्स सोसायटी के फ्लैट नंबर एच-606 में रहते थे. शुक्रवार को इस फ्लैट में उनका शव मिलने से हड़कंप मच गया. उनके शरीर पर गोलियों के निशान मिले. पुलिस के मुताबिक जितेंद्र मान की गोली मारकर हत्या की गई है.
जितेंद्र मान तीन साल से ग्रेटर नोएडा में रह रहे थे. वे सेक्टर- जीटा तीन के एवीजे हाइट्स सोसाइटी में चार माह पहले ही रहने गए थे. वे पिछले दो दिनों से जिम नहीं जा रहे थे. उनका फोन भी बंद आ रहा था. शुक्रवार को जब कुछ लोग उन्हें बुलाने उनके फ्लैट पर पहुंचे तो इस हत्या का पता चला. सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
आपको बता दें कि पुलिस इस घटना को गम्भीरता से ले रही है. अधिकारी जल्द ही खुलासे की बात भी कर रहे है लेकिन पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. अभी रिकार्ड खंगालने का प्रयास जारी है.




