
नॉएडा में पैसो की खातिर अपहरण कर बच्चे को मार डाला

ग्रेटर नोएडा के गुलिस्तानपुर गाँव में किरायदार ने 12वीं में पढ़ने वाले अपने मकान मालिक के बेटे की अपहरण के बाद हत्या कर दी। फिरौती की रकम की खातिर किडनैपर्स ने छात्र की हत्या की। पुलिस ने छात्र की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों की निशानदेही पर छात्र का शव बरामद कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरसल जिसको अपने बड़े भाई की तरह समझा उसी ने पैसो की हबस में छात्र का अपहरण कर हत्या दी। गुलिस्तानपुर निवासी सुभाष शर्मा का 19 वर्षीय बेटा तरुण शर्मा 12वीं कक्षा में पढ़ता था। 12 अप्रैल को वह अपनी मां से यह कहकर घर से निकला था कि वह साईं मंदिर जा रहा है, लेकिन उसके घर नहीं लौटने पर पिता ने सूरजपुर कोतवाली में मामला दर्ज कराया। पीड़ित की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तरुण के मोबाइल फोन को सर्विसलांस पर लगाकर अपनी जांच शुरु कर दी जांच में पता चला कि तरुण को कई वार अरुण ने फोन किया था अरुण से जब इस मामले में पूछताछ की गई तो पहले तो अरुण ने पुलिस को कुछ नहीं बताया जिस पर पुलिस ने अरुण से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो अरुण पुलिस की कड़ाई से टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर। और पूछताछ में उसने बताया कि 12 अप्रैल को उसी ने तरुण को फोन कर बुलाया था।
इसके बाद अरुण ने अपने एक साथी साजिद के साथ मिलकर तरुण की गला दबाकर हत्या कर उसका शव को गांव के पास ही एक कबाड़ में दबा दिया था। पुलिस के आला अधिकारियो ने बताया की आरोपियों ने मृतक छात्र के पिता से लाखों रुपए की फिरौती वसूलने के इरादे से उसे अगवा किया था। लेकिन छात्र के पिता ने पुलिस में केस दर्ज करवा दिया और फिरौती देने से पहले ही उसकी हत्या कर दी।और फिर घर में आकर रहने लगा ताकि कोई उसपर सक ना करे वही मृतक के परिजनों का कहना है की तरुण आरोपी को अपने बड़े भाई की तरहा मानता था जिसके चलते आरोपी के दुवारा बुलाने पर आसानी से चला गया और आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी




