नोएडा

नोएडा पुलिस और एसटीएफ की सयुंक्त मुठभेड़ में एक लाख का इनामी मनोज भाटी को लगी गोली

Shiv Kumar Mishra
2 Jan 2020 12:37 AM IST
नोएडा पुलिस और एसटीएफ की सयुंक्त मुठभेड़ में एक लाख का इनामी मनोज भाटी को लगी गोली
x

यूपी एसटीफ की नॉएडा यूनिट व सूरजपुर पुलिस की थाना सूरजपुर क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ हुई है. जिसमें एक लाख रुपये का वांछित कुख्यात अपराधी मनोज भाटीउर्फ़ राहुल निवासी नगला थाना दादरी गोली लगने से घायल हुआ है. जिसे अस्पताल भेजा गया है.

इस मुठभेड़ में एसटीफ का एक आरक्षी भी घायल हुआ है जिसे अस्पताल भेजा गया है. मनोज कुख्यात रणदीप भाटी- अनिल दुजाना का शार्प शूटर है और इसपर हत्या के 7 अभियोगों सहित 30 से अधिक अभियोग पंजीकृत है. मनोज चमन भाटी हत्याकांड में अभियुक्त है और कोर्ट में ट्रायल के दौरान लगातार ग़ैर हाज़िर चल रहा था. जिसमें कोर्ट के द्वारा मनोज के विरुद्ध कुर्की तक की कार्यवाही हो चुकी थी. इसी केस में मनोज पर गौतम बुध नगर से एक लाख का इनाम घोषित हो रखा था.

बता दें कि अभी दो दिन पहले जिलाधिकारी और एसएसपी ने सयुंक्त प्रेस वार्ता करके जिले की तीनों नामी गेंगों के 127 आरोपियों के खिलाफ गेंगस्टर की बड़ी कार्यवाही की है. जिससे अब अपरधियों में एक बार से हडकंप मच गया है.

मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया




Next Story