नोएडा

नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष से मिले मनोज गुप्ता

Shiv Kumar Mishra
1 Feb 2020 3:47 AM GMT
नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष से मिले मनोज गुप्ता
x

नोएडा।भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार के घर जाकर भेंट की।अभी हाल ही में नवनिर्वाचित भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने नोएडा प्राधिकरण के नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह के आवास पर जाकर औपचारिक भेंट की तथा नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया तथा नोएडा से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें हर संभव दूर कराने के लिए एवं उनका समाधान करने के लिए आश्वासन भी दिया।

वार्ता के दौरान नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह ने प्राधिकरण से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी भाजपा महानगर अध्यक्ष को दी तथा यह भी अवगत कराया कि प्राधिकरण में हो रही कर्मचारी एवं अधिकारियों की कमी से विकास कार्य एवं अन्य सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में शासन स्तर पर लंबित कर्मचारी एवं अधिकारियों की भर्ती जल्द से जल्द कराने के लिए कहा।

जिसपर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने शासन स्तर पर एसोसिएशन का पक्ष रखने एवं समस्याओं को दूर कराने के लिए आश्वस्त किया। इससे चौधरी राजकुमार द्वारा उनका हार्दिक आभार प्रकट किया गया। उनके मुलाकात के समय चौधरी राजकुमार सिंह अध्यक्ष नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन, सतीश प्रमुख, सुरेंद्र प्रधान, विजय अवाना, चंदगीराम यादव, चौधरी मनीष,चौ धर्मवीर सिंह तथा महेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story