नोएडा

पत्रकार को मातृशोक,मीडिया कर्मियों ने जताया शोक

Shiv Kumar Mishra
17 Dec 2022 9:16 AM GMT
पत्रकार को मातृशोक,मीडिया कर्मियों ने जताया शोक
x

नोएडा।नोएडा के नयाबांस गांव निवासी पत्रकार धीरेन्द्र अवाना की माता पनमेश्वरी देवी का शुक्रवार सुबह को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया।वे करीब 72 वर्ष की थीं।पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। पहले उनका इलाज मैट्रो अस्पताल में चल रहा था।हालत बिगड़ने पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया।यंहा उपचार के दौरान उन्होनें अंतिम सांस ली।

वे अपने पीछे तीन बेटे व एक बेटी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ कर गयी है।उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों में शोक छा गया।शहर के पत्रकारों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए निधन पर दुख व्यक्त किया।पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

स्वर्गीय पनमेश्वरी देवी का पार्थिव देह का शुक्रवार दोपहर नोएडा के सैक्टर-94 स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।चिता को मुखाग्नि लड़के विरेन्द्र अवाना ने दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।कई पत्रकारों व क्षेत्र के लोगों ने पनमेश्वरी देवी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया।

TagsNoida.
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story