
Archived
हत्या के प्रतिशोध में हुई बीजेपी नेता शिव कुमार यादव की हत्या, नॉएडा पुलिस और एसटीएफ का बड़ा खुलासा
शिव कुमार मिश्र
4 Dec 2017 4:04 PM IST

x
नॉएडा में बीते कई दिनों पहले बीजेपी नेता शिवकुमार यादव हत्याकांड का खुलासा नॉएडा पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से किया. हत्याकांड का खुलासा के अनुसार शूटर समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अरुण यादव नाम के आरोपी ने सुपारी देकर युवक हत्या कराई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक़ अरुण के पिता की 2004 में हुई हत्या थी. जिसमें शिवकुमार का हाथ बताया जा रहा था. इसी हत्या के प्रतिशोध में बीजेपी नेता की हत्या की गई. इस हत्या के खुलासे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसएसपी लव कुमार वर्मा से भी बातचीत कर शीघ्र खुलासे के लिए कहा था.
यह हत्या का हत्या बदला लेने के लिए कराई गई थी. आरोपी अरुण का सगा भाई अलीगढ़ में यूपी पुलिस में तैनात है. इस समय अलीगढ़ जिले के एक थाने का थानाध्यक्ष है. यह हत्या 50 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी. नोएडा में बीजेपी नेता की दिन दहाड़े हुई से पूरा इलाका दहल गया था. इस हत्या के बाद से नॉएडा पुलिस के काम पर प्रश्न चिन्ह लग गया था. नोएडा पुलिस पर हत्या के खुलासे का भारी दबाब था.
Next Story




