नोएडा

गन्ना किसान संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

Special Coverage News
25 Sept 2019 9:15 PM IST
गन्ना किसान संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। आज दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नोएडा के सेक्टर 71 स्थित बारात घर में गन्ना किसान संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।यह कार्यक्रम कृष्णानगर मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नवाब सिंह नागर ने कहा कि पंडित दीनदयालजी द्वारा दिए गए विचार मंत्र अन्तयोदय व एकात्ममानववाद पर ही भाजपा लगातार कार्य कर रही है। मोदीजी व योगीजी समाज में सबसे पिछड़े वर्ग के उथ्थान को प्रार्थमिकता दे रहें हैं आम ,गरीब ,मजदूर,किसान को लक्ष्य बनाकर सरकारें कार्य कर रही हैं।

86 लाख किसानो को ऋणमाफ़ी ,अच्छे बीजों का उपयोग, चीनी निर्यात में सब्सिडी देना ,आम लोगों के लिए शौचालय निर्माण ,रसोई गैस कनेक्शन, मजदूरों के लिए जीवन बिमा,आयुष्मान योजना द्वारा फ्री चिकित्सा आदि सैकड़ों योजनाओं से देश को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है।कार्यक्रम में युद्धवीर चव्हाण,चन्दगीराय यादव ,प्रमोद बहल,सतेंद्र नागर,घनश्याम यादव ,सुनील यादव ,रामनिवास यादव ,पंकज झा ,मदन राय,भूपेश चौधरी पन्नालाल यादव ,महावीर यादव आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story