Archived

परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार, अब जिंदा घर लौटी महिला!

Arun Mishra
5 May 2018 1:28 PM IST
परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार, अब जिंदा घर लौटी महिला!
x
सांकेतिक तस्वीर
पहली नजर में उसके पैरेंट्स को विश्वास ही नहीं हुआ कि ये वहीं नीतू है जिसका वह दाह संस्कार कर चुके हैं
नई दिल्ली : नोएडा में एक 25 साल की महिला के साथ अजीबोगरीब वाकया हुआ. महिला के परिवार वालों ने उसे मरा हुआ समझकर दाह संस्कार कर दिया. लेकिन 27 दिनों बात महिला अपने पैरों पर चलती हुई घर आ गई. परिवार वालों के लिए यह किसी आश्चर्य से कम नहीं था. पहली नजर में उसके पैरेंट्स को विश्वास ही नहीं हुआ कि ये वहीं नीतू है जिसका वह दाह संस्कार कर चुके हैं और वह सांस ले रही है, जिंदा है.
हुआ ये कि 6 अप्रैल को नीतू अपने घर से गुम हो गई. परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने महिला के पति राम लखन पर शक किया. हालांकि, बाद में पुलिस ने मामले में लखन का जुड़ाव नहीं पाया.
24 अप्रैल को पुलिस ने नीतू के परिवार वालों को एक डेड बॉडी दिखाई. बॉडी नोएडा के सेक्टर 115 में मिली थी जो पूरी तरह जल गई थी. परिवार वालों ने उसकी पहचान नीतू के तौर पर कर ली. पुलिस ने बिना डीएनए सैंपल मैच कराए शव दे दिया. उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. हालांकि, पुलिस की टीम मामले की जांच करती रही, ताकि घटना के पीछे की साजिश पता चल सके. पुलिस को पता चला कि नीतू एटा के एक शख्स पूरण के साथ रह रही थी.
तब पुलिस को मालूम चला कि नीतू वहां से 5 अप्रैल को चली गई. इसके बाद पुलिस को नीतू का पता चला. नीतू 2 मई को परिवार वालों के पास पहुंची. अब पुलिस उस महिला की पहचान सामने लाने की कोशिश कर रही है जिसकी डेड बॉडी का दाह संस्कार कर दिया गया था.
Next Story