नोएडा

नोएडा: पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरा गिरफ्तार

Special Coverage News
11 Dec 2019 3:52 PM IST
नोएडा: पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरा गिरफ्तार
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। अपराध व अपराधियों पर लगातार हो रही कारवाई के दौरान नोएडा पुलिस को एक नयी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक ऐसे शातिर लूटरे को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा जो क्षेत्र में गाड़़ियों के शीशे तोड़ कर उनमें रखे लैपटॉप को चोरी करता था।

आपको बता दे कि एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर जिले में अपराध पर अंकुश के उपदेश से हर थाना क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में सैक्टर-20 कोतवाली प्रभारी राजबीर सिंह के नेतृव्य में थाना पुलिस ने सैक्टर-29 के नाले के पास चैकिंग के दौरान संदिध्य दिखने पर एक बाईक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को आता देख बदमाश भागने लगा।अपने को घिरता देखकर उसने पुलिस पर फायरिंग की।

पुलिस ने मुस्तेदी दिखाते हुये जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली मारकर उसको पकड़ लिया।अभियुक्त की पहचान कृष्ण पुत्र रविकांत राव निवासी सलेम दादका बेटी तमिलनाडू के रुप में हुयी।पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से एक लैपटॉप,एक तंमचा,तीन जिन्दा,एक खोखा कारतूस व एक मोटर साईकिल बरामद हुयी।

मौके पर पहुचे एसपी सिटी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि अभियुक्त कृष्ण एक शातिर लूटरा है जो क्षेत्र में गाडियों के शीशे तोड़ कर लैपटॉप चुराता था। जिसके कब्जे से एक लैपटॉप और एक मोटर साईकिल बरामद हुयी। पुछताछ के दौरान पता चला कि अभियुक्त आधा दर्जन मामलों को अंजाम दे चुका है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करके कानूनी कारवाई की जा रही है।

Next Story