Archived

नोएडा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस पर हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत

नोएडा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस पर हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत
x

नॉएडा: कोतवाली दनकौर क्षेत्र के दादूपुर गाँव के पास विगत रात्रि में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर रात्रि 2 बजे एक्सीडेंट हो गया. इस घटना में ट्रक और केंटर की टक्कर हो गई. जिसमे ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई. ड्राइवर का शव पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया गया है.




मिली जानकारी के अनुसार ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर रात्रि 2 बजे दनकौर क्षेत्र के दादू पुर गावँ के पास पलवल से सिरसा की तरफ जा रहे ट्रक नंबर HR55 J 8625 में उसी दिशा में जा रहे कैंटर नंबर HR 55 M 1877 ने पीछे से टक्कर मार दी. जिससे मौके पर ट्रक के ड्राइवर 28 वर्षीय पंकज पुत्र किशनेपाल निवासी ग्राम जुनैदपुर कोतवाली सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर की मृत्यु हो गई है. परिजनों को सूचना हो गई है. लाश PM हेतु भेजी जा रही है. रास्ता अवरुद्ध नहीं है.






Next Story