नोएडा

नोएडा: अपर पुलिस आयुक्त ने ली चौकी इंचार्ज की मीटिंग, कर्तव्य के प्रति सचेत रहने को लेकर दी हिदायत

Shiv Kumar Mishra
23 Jan 2020 4:10 PM IST
नोएडा: अपर पुलिस आयुक्त ने ली चौकी इंचार्ज की मीटिंग, कर्तव्य के प्रति सचेत रहने को लेकर दी हिदायत
x
नोएडा के अपर पुलिस आयुक्त अखिलेश कुमार और डीसीपी ज़ोन थर्ड राकेश कुमार ने ज़ोन के सभी चौकी इंचार्ज के साथ एक बैठक की.

नोएडा के अपर पुलिस आयुक्त अखिलेश कुमार, नोएडा सेंट्रल हरीश चन्दर, डीसीपी ज़ोन थर्ड राकेश कुमार ने ज़ोन के सभी चौकी इंचार्ज के साथ एक बैठक की. एडिशनल कमिश्नर ने इस बैठक का आयोजन पुलिस कर्मियों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति सचेत रहने की हिदायत भी दी गई है.

एडिशनल कमिश्नर अखिलेश कुमार ने नोएडा सेंट्रल और ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी के साथ उनके क्षेत्र के समस्त चौकी इंचार्ज की बैठक की जिसमें आचरण एवं अपने कर्तव्यों के प्रति कैसे सचेत रहें निर्देशित किया. पब्लिक की शिकायत निवारण नहीं करने व भ्रष्टाचार में सम्मिलित होने पर कठोर कार्रवाई करने की बात भी बताई.

यह मीटिंग सूरजपुर कार्यालय में की बुलाई गई थी. इस मीटिंग में सभी अधिकारीयों ने अपने अधीनस्थ कर्मियों को उनकी जिम्मदारी और अधिक जबाब देह बनाने की बात कही ताकि हम किसी भी तरह के अपराध पर जल्द से जल्द काबू पा सकें.

Next Story