नोएडा

नोएडा कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के काम की हो रही पूरी यूपी में तारीफ, फिर किया नेक काम

Shiv Kumar Mishra
17 March 2023 8:51 AM GMT
नोएडा कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के काम की हो रही पूरी यूपी में तारीफ, फिर किया नेक काम
x

गौतमबुद्धनगर कमिश्नर लक्ष्मी सिंह लगातार पुलिस के लिए नए नए काम करती नजर आ रही है। ताकि जब पुलिस का अपने अधिकारियों के ऊपर भरोसा बढ़ जाता है तो किसी भी हद तक उच्चाधिकारियों के काम और उनके निर्देशों का भली भांति पालन करते है। अपराध रोकने में ये सबसे बड़ा हथियार साबित होता है।

कमिश्नर लक्ष्मी सिंह लगातार पुलिस के लिए बेहद सतर्क रहकर किसी भी समस्या को लेकर हर समय संवेदनशील रहती है, अभी दो दिन पहले अपने पीआरओ को इलाज के लिए एक लाख रुपये भिजवाए थे। लेकिन आज एक घायल महिला सिपाही के इलाज के लिए ढाई लाख रुपये अस्पताल में भिजवाए। उनके इस काम से नोएडा ही नहीं पूरे प्रदेश मे उनके इस काम की चर्चा होर ही है। आम जन मानस भी उनके इन कामों की सरहाना करता नजर आ रहा है।


थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के अंतर्गत एनसीपीएल कंपनी के सामने बने यू टर्न के पास एक महिला पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी के उपरांत थाना फेस वन से वापस घर जा रही थी कि अचानक स्कूटी अनियंत्रित होने से गिर गयी जिस कारण घायल हो गई है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर घायल महिला आरक्षी तैनाती थाना फेस वन को उपचार हेतु कैलाश अस्पताल सेक्टर 27 में भर्ती कराया गया, जहां घायल महिला पुलिस कर्मी का अभी तक इलाज चल रहा है।

महिला पुलिस कर्मी की गंभीर स्थिति/परिस्थिति के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा स्वयं महिला पुलिस कर्मी के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। पुलिस कमिश्नर द्वारा व्यक्तिगत रूप से महिला पुलिस कर्मी के इलाज/सहायता हेतु पुलिस परिवार कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की तरफ से 2.40 लाख रूपये की आर्थिक सहायता घायल महिला आरक्षी के पति को प्रदान किया गया तथा घायल महिला पुलिस कर्मी के स्वास्थ्य की सतत निगरानी हेतु एक टीम लगाई।

Next Story