नोएडा

जिला अस्पताल मेें संपन्न हुआ चीफ फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव, अमरनाथ अध्यक्ष व आलोक पाण्डेय बने जिला मंत्री

Special Coverage News
30 Sept 2019 7:14 PM IST
जिला अस्पताल मेें संपन्न हुआ चीफ फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव, अमरनाथ अध्यक्ष व आलोक पाण्डेय बने जिला मंत्री
x
जिला मंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि अपने एसोसिएशन से जुड़े चीफ फार्मासिस्टों के हितों के लिए आवाज उठाते रहेंगें।

धीरेन्द्र अवाना, नोएडा : डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन की गौतमबुद्ध नगर शाखा में रविवार 29 सितंबर को चुनाव संपन्न हुआ।जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चीफ फार्मासिस्ट अमर नाथ को दूसरी बार निर्विरोध चुना गया वहीं चीफ फार्मासिस्ट आलोक पाण्डेय को भी दुबारा जिला मंत्री पद पर चुना गया।जिला मंत्री पद के लिए चीफ फार्मासिस्ट आलोक पाण्डेय और चीफ फार्मासिस्ट अरूण कुमार पाण्डेय के बीच हुए मतदान में आलोक पाण्डेय विजयी हुए।

इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आर एन वर्मा, संयुक्त सचिव पद पर चीफ फार्मासिस्ट एस के गिरी, कोषाध्यक्ष पद पर नयन सिंह शाह व अन्य का मनोनयन किया गया।अध्यक्ष अमरनाथ व जिला मंत्री आलोक पाण्डेय के बीते दो वर्षों के सुनहरे कार्यकाल को देखते हुए सभी चीफ फार्मासिस्ट ने इनके कंधे पर फिर से एक बार जिम्मेदारी डाली है।

जिला मंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि अपने एसोसिएशन से जुड़े चीफ फार्मासिस्टों के हितों के लिए आवाज उठाते रहेंगें।

Next Story