
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- नोएडा जिलाधिकारी सुहास...

x
गौतमबुद्ध नगर: नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर में केवल ज़रूरी चीजों की गतिविधि जारी रहेगी। गौतमबुद्ध नगर में 3,000 से ज्यादा ऑक्सीजन बेड संचालित है। लगभग 900 वेंटिलेटर बेड काम कर रहे हैं.
जिलाधिकारी ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों को प्रतिदिन 450 से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। ऑक्सीजन की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में कल से 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए वैक्सीन शुरू की जाएगी।
Next Story