
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- नोएडा डीएम का आदेश,...
नोएडा
नोएडा डीएम का आदेश, करिये इस काम को और पाइए ₹25000 का इनाम
Special Coverage News
2 May 2019 7:07 PM IST

x
जिलाधिकारी गौतम बुध नगर बीएन सिंह ने समस्त जनपद वासियों का आह्वान करते हुए उन्हें जानकारी दी है कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत जनपद में 184 अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत है। जिनकी सूची पीडीएफ फाइल में डीएम वार रूम के माध्यम से आम नागरिकों तक भेजी जा रही है।
उन्होंने जनसामान्य का आह्वान किया है कि पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर के अलावा यदि अन्य किसी सेंटर पर या चिकित्सक के द्वारा अल्ट्रासाउंड किया जा रहा हो तो उसकी सूचना जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध करा सकते हैं।
सूचना देने वाले का नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाएगा और संबंधित व्यक्तियों को ₹25000 का पुरस्कार नगद रूप से प्रदान किया जाएगा। संबंधित टेलीफोन नंबर अल्ट्रासाउंड सूची के साथ संलग्न है जिन पर इस प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है।
सूची
Next Story




