नोएडा

नोएडा: पुलिस मुठभेड के दौरान चार शातिर लुटेरे घायल, गिरफ्तार लुटेरों के कब्जे से दो ट्रक, एक कार और अवैध शस्त्र बरामद

Shiv Kumar Mishra
28 Jan 2020 11:26 PM IST
नोएडा: पुलिस मुठभेड के दौरान चार शातिर लुटेरे घायल, गिरफ्तार लुटेरों के कब्जे से दो ट्रक, एक कार और अवैध शस्त्र बरामद
x
नॉएडा कमिश्नरी में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान चार लुटेरे गोली लगने से घायल हुए है.

नोएडा: मंगलवार को समय करीब 8.00 बजे डेल्टा के माध्यम से एक सूचना मिली कि राजू यादव नाम के एक काॅलर द्वारा यह बताया गया कि वह अपने ट्रक को अपने शहर फर्रूखाबाद से रात्रि 2.00 बजे लेकर चला था. जिसको 6-7 बदमाशो द्वारा थाना जैथरा क्षेत्र एटा से हाइवे पर ओवरटेक करके छीन लिया गया था और बदमाशो द्वारा चालक राजू को अपनी बीट गाडी में डाल लिया और तिलपता चौक के पास बांधकर डालकर चार मूर्ति की तरफ भाग गये है.

इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक इकोटेक 3 द्वारा सुनपुरा कट पर बैरियर लगाकर चैकिंग प्रारम्भ की गयी और कुछ ही देर बाद बीट कार सवार बदमाशो द्वारा पुलिस पर फायर करते हुए बैरियर को तोडते हुए भागने लगे. उसी बीट गाडी के पीछे एक ट्रक व ट्रक टाटा 407 भी चल रहे थे. घटना के सम्बन्ध मे कन्ट्रोल रूम को सूचना देकर बदमाशो का पीछा किया गया.

सूचना पाकर चौकी इन्चार्ज डी पार्क द्वारा भी बदमाशो की चेकिंग एवं स्टार 2 टीम के द्वारा बदमाशो पीछा किया गया. समय करीब रात्रि 8.30 बजे जंगल ग्राम तुस्याना के सर्विस रोड पर बदमाशो द्वारा घिर जाने पर फायरिंग की गयी. बचाव मे पुलिस पार्टियों द्वारा भी फायर किये गये जिसमें चार बदमाश घायल गये तथा दो बदमाश गाडियों को छोडकर मौके से फरार हो गये. घायल बदमाशो को तत्काल जिला अस्पताल गौतमबुद्वनगर में इलाज हेतु भेजा गया है. मुठभेड मे एक पुलिस आरक्षी फिरोज खान भी घायल हुआ है जिसका उपचार कराया जा रहा है.

Next Story