नोएडा

किसान एकता संघ के नोएडा महानगर अध्यक्ष बने अर्जुन प्रजापति

Sujeet Kumar Gupta
16 March 2020 10:40 AM GMT
किसान एकता संघ के नोएडा महानगर अध्यक्ष बने अर्जुन प्रजापति
x
राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि किसान एकता संघ ऐसे लोगों के सख्त खिलाफ है जो किसान नेता का लबादा ओढ़कर अधिकारिओं से सांठगांठ कर किसानों के साथ छल करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोग किसानों किसानों के हितैषी नहीं हो सकते है।

(धीरेन्द्र अवाना)

नौएडा।किसान एकता संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में आज नोएडा के सैक्टर-29 स्थित प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए नोएडा महानगर के अध्यक्ष पद पर सेक्टर 40 निवासी अर्जुन प्रजापति के नाम की घोषणा की।उन्होंने कहा कि अर्जुन प्रजापति इससे पहले किसान एकता संघ में युवा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष थे।अर्जुन प्रजापति की सामाजिक कार्यों में सक्रियता, सांगठनिक क्षमता, संगठन के प्रति उनकी लगन व परिश्रम को देखते हुए उन्हें नोएडा का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है।

आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि वह सत्य, निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर नोएडा में किसान एकता संघ के सारथी बनेंगे।किसान एकता संघ के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति ने संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का विश्वास व्यक्त करने के लिए आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने में व किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अपनी जी जान लगा देंगे।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि किसान एकता संघ ऐसे लोगों के सख्त खिलाफ है जो किसान नेता का लबादा ओढ़कर अधिकारिओं से सांठगांठ कर किसानों के साथ छल करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोग किसानों किसानों के हितैषी नहीं हो सकते है। किसानों को भी ऐसे लोगों से सावधान रहना पड़ेगा। अन्नदाता किसान सरकार की गलत नीतियों के कारण आत्महत्या कर रहा है। नोएडा सहित पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले में किसानों की आबादी की समस्या,पांच प्रतिशत भूखंड, मुआवजा जैसी तमाम समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है । किसान एकता संघ जल्द ही इसके लिए संघर्ष की रूप रेखा तैयार करेगी।

इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने कहा कि अन्नदाता किसान की हालत पूरे देश में बदहाल है। किसानों की आमदनी दोगुना करने की घोषणा तो हुई लेकिन अमल नहीं हुआ जिसके कारण किसान अपनी फसल का वाजिब मूल्य भी नहीं ले पा रहा है। नोएडा सहित अन्य जगहों पर किसान अपने हक के लिए आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार उनकी समस्या के समाधान की जगह उनकी आवाज को दबाने में लगी है।किसान एकता संघ ने पहले भी किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए संघर्ष किया है और आगे और मजबूती से उनकी समस्या के समाधान में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर रमेश कसाना,प्रमोद शर्मा,जितेन्द्र अम्बावता,ललित अवाना,पप्पू प्रधान,सतीश कनारसी,सोविन्द्र अवाना,अशोक शर्मा,अविनाश कुमार,अमित अवाना, जग्गा अधाना,जैनेन्द्र चौधरी सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।

Next Story