Archived

नोएडा पुलिस ने सुंदर भाटी गैग का सक्रिय सदस्य किया गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने सुंदर भाटी गैग का सक्रिय सदस्य किया गिरफ्तार
x

ग्रेटर नोएडा में कुख्यात बदमाशों के गुर्गों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है. एसएसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने इलाके में बड़े बदमाशों के नाम पर खौफ पैदा करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.


थाना ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा सुन्दर भाटी गैंग के सदस्य आसे पुत्र मंगत निवासी धधोला को ग्राम धधोला से गिरफ्तार किया गया है. उपरोक्त अभियुक्त सुन्दर भाटी के लिए मुखबिरी करता था और उसके नाम पर नोएडा व आसपास के क्षेत्र मे दहसत फैलाने का कार्य करता था, इसके अतिरिक्त सुन्दर भाटी से हमीरपुर जेल मे मिलकर उसको सहयोग करता था. गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा मय 6 कारतूस बरामद किया गया है. थाना ग्रेटर नोएडा पर गिरफ्तार अभियुक्त के बिरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यबाही/पूछताछ की जा रही है.


एसएसपी अजयपाल शर्मा ने इस गिरफ्तारी पर थाना ग्रेटर नोएडा पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है. एसएसपी ने कहा कि अपराध के खिलाफ उनकी मुहीम इसी तरह जारी रहेगी. नोएडा को अपराध मुक्त करने का संकल्प पूरा करेगें.

Next Story