नोएडा

नोएडा पुलिस के हाथ लगी बडी सफलता 25 हजार के तीन इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार

Special Coverage News
12 May 2019 12:45 PM IST
नोएडा पुलिस के हाथ लगी बडी सफलता 25 हजार के तीन इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। गाय जिसको हिन्दु धर्म में माता का दर्जा देकर पूजा जाता है। वेद पुराणों में गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास बताया गया है। उसी गौ माता को अपने निजी स्वार्थ के लिए कुछ लोग काट कर व्यापार कर रहे है।लेकिन कहते है कि पाप का गढ़ा एक दिन तो बरता है ही। उसी प्रकार नोएडा की सैक्टर-20 पुलिस ने बुलंदशहर से पिछले करीब एक साल से फरार चल रहे दो सगे भाई सहित 25-25 हजार के तीन इनामी गो तस्करों आरिफ,कासिम और यासीन को सेक्टर 8 से गिरफ्तार किया है।

आरोपित आरिफ व कासिम सगे भाई हैं।तीनों आरोपित करीब 20 वर्षो से गो तस्करी के धंधे को चला रहे है। आरिफ एक शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ बुलंदशहर में गोवंश वध अधिनियम,हत्या,जानलेवा हमला,गुंडा एक्ट,गैंगस्टर, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत करीब 50 जबकि कासिम के खिलाफ 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने फिलहाल पकड़े गए आरोपितों को जेल भेज दिया है।

एसपी सिटी सुधा सिंह ने बताया कि पकड़े गये आरोपित शातिर गो तस्कर है। इनके खिलाफ वर्ष 2018 में बुलंदशहर के खुर्जा में दर्ज हुए गोवंश अधिनियम के तहत एक मामले चल रहा था।मामले में फरार होने के कारण इनके ऊपर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।वहा से फरार होने के बाद ही इन्होने नोएडा को अपना ठिकाना बनाया। शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना के आधार पर इनको सैक्टर-8 से पकड़ा।

आपको बता दे कि आरिफ करीब बीस साल से गो तस्करी के धंधे में लगा हुआ है और इसके खिलाफ बुलंदशहर में कई आपारिधक मामले दर्ज हैं। इनके द्वारा इस धंधे को करने से धार्मिक उन्माद की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है। आरिफ के चार भाई है जिसमें से एक पहले से ही जेल में बंद है जबकि एक अभी फरार है।

Next Story