नोएडा

नोएडा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली और तीन बदमाश और किये गिरफ्तार

Special Coverage News
12 Sept 2019 7:22 AM IST
नोएडा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली और तीन बदमाश और किये गिरफ्तार
x

नोएडा पुलिस के एसएसपी वैभव कृष्ण की अपराध और अपराधियों के खिलाफ मुहिम जारी है. जिसके अनुसार सेक्टर 49 में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगने की खबर है जबकि तीन और बदमाश भी गिरफ्तार किये गये.

मिली जानकारी के मुताबिक 12.सितंबर.2019 की रात्रि करीब1ः30 बजे थाना सै0-49 एवं स्टार-1 संयुक्त टीम द्वारा सैक्टर-50 नोएडा के पास लिंक रोड से बाद पुलिस मुठभेड में चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई. इनके कब्जे से नाजायज तमंचा और चोरी के उपकरण समेत दो गाडी भी बरामद हुई है.

घटना की जानकारी देते एसपी सिटी विनीत कुमार ने बताया कि जिसमें से एक बदमाश आतिश पारदी पुत्र सुरेश पारदी निवासी हड्डी मिल थाना कोतवाली जनपद गुना (मध्य प्रदेश) जो गोली लगने से घायल हो गया. व तीन अन्य बदमाश संजय उर्फ संदीप चौधरी, पवन उर्फ प्रमोद, गजेन्द्र पारदी को मय दो कारों एवं चोरी के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया. गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर दो जिन्दा व दोनों कारों अर्टिगा एवं होण्डा सिविक कार की डिग्गी से एक काले रंग के बैग में 2पेचकस बडे, 1 लोहा कटर, 1 तार कटर, 1 कैंची, २ टार्च छोटी, 1 बर्मा छेद करने वाला, 1 मूव स्प्रै, 4 मास्क मुह छिपाने के, ओडोमास टयूब एवं लुंगी के टुकडे बरामद किये गये है. घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया.



Next Story