
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- कार को बार बनाने वाले...
कार को बार बनाने वाले 226 लोगों को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

धीरेन्द्र अवाना
नोएडा। एसएसपी वैभव कृष्ण के नेतृव्य में नोएडा पुलिस को उस वक्त सफलता मिली जब पुलिस ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा के सार्वजनिक स्थानों से 226 शराबियों को पकड़ कर उनके खिलाफ कारवाई की। नोएडा व ग्रेटर नोएडा शहर शराबियों के अड्डे बनते जा रहे है।शाम होते ही शराबियों का जमघट यहां लग जाता है। जिससे सड़कों पर महिलाएं,लड़कियां और लोग परिवार के साथ निकलने से परहेज करती हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस ने ऐसे सभी लोगों को चिन्हित कर कार्यवाई की जो सूरज ढलते ही सड़कों पर कार लगाकर मार्किट के आगे,शराब की दुकान के पास और कार के बोनट पर बोतल रख कर शराब पीते मिले। एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर पूरे जिले में शनिवार की रात पुलिस ने गश्त लगाकर ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कारवाई की।
एसएसपी मीडिया प्रभारी ने बताया कि 226 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 290 के तहत कार्रवाई की गई है। इन सबको थानों में लाकर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस तरह के अभियान समय समय पर चलते रहेगें।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा, सार्वजनिक स्थान सभी के उपयोग के लिए हैं। वहां अच्छा माहौल रखना सभी को जिम्मेदारी है। जो लोग इस जिम्मेदारी को नहीं निभा रहे और कानून तोड़ रहे हैं,वे कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सड़क पर शराब पीने वालों को अब नहीं छोड़ा जाएगा। ऐसा जिस थाना क्षेत्र में होता पाया जाएगा, वहां के पुलिस अफसर भी जिम्मेदार होंगे।




