
Archived
नोएडा पुलिस ने किये 24 सटोरिये गिरफ्तार, 58,400 रूपये नगद बरामद
शिव कुमार मिश्र
26 July 2018 3:37 PM IST

x
एसएसपी अजयपाल शर्मा के नेतृत्व मे एसपी सिटी अरुण कुमार द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे निरन्तर अभियान के तहत थाना सैक्टर 20 पुलिस द्वारा सैक्टर 8 से 24 अभियुक्तों को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किय है.
गिरफ्तार अभियुक्तों से अट्ठावन हजार रूपये की नकदी भी बरामद हुई. गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के सटोरिये है. अभियुक्तों द्वारा लाटरी कूपन, सट्टा पर्ची, तास की गड्डी, टोकन सिस्टम आदि गैम चल रहे थे. जिसमें परिणाम मेरठ सिटी अन्य जिलो जैसे मेरठ, गाजियाबाद, फरीदाबाद आदि में निकलते है. परिणाम आॅनलाइन कम्प्यूटर पर प्राप्त होता है. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है.
Next Story




