
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- रणदीप भाटी गैंग के...
नोएडा
रणदीप भाटी गैंग के कुख्यात अपराधी को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shiv Kumar Mishra
3 Jan 2020 7:19 PM IST

x
थाना सेक्टर 24 पुलिस ने वांछित गैंगेस्टर अपराधी को किया गिरफ्तार
नोएडा।जिले में अपराध पर अंकुश लगाने वाली नोएडा पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने रणदीप भाटी गैंग के कुख्यात व वाछिंत अपराधी को गिरफ्तार किया।आपको बता दे कि एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर जिले के सभी थानों में अपराधियों की धड़ पकड़ चल रही है।
थाना प्रभारी सैक्टर-24 के नेतृत्व में उ.नि.उत्तम कुमार ने मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 8:00 बजे सैक्टर-35 स्थित मोरना बस स्टैंड से रणदीप भाटी गैंग के कुख्यात अपराधी व सक्रिय सदस्य सुंदर पुत्र सोराज निवासी गांव डाबरा थाना दादरी को गिरफ्तार किया गया है।
जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।थाना प्रभारी शामफल सिंह ने बताया कि अभियुक्त पर विभिन्न थानों एवं जनपदों में दर्जनभर मुकदमे पंजीकृत हैं जिनके बारे में जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Next Story




