
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- नोएडा : मोबाइल लूटने...
नोएडा : मोबाइल लूटने वाले दो अभियुक्तों को थाना-20 पुलिस ने पकड़ा

धीरेन्द्र अवाना
नोएडा। अपराध व अपराधियों पर लगातार कारवाई करने वाली नोएडा पुलिस ने अपने तेज तर्रार व कर्मठ एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर क्षेत्र को अपराध मुक्त करने का बीड़ा उठा रखा है। जिसमें पुलिस को अपार सफलताए भी मिल रही है। इसी क्रम में नोएडा पुलिस ने दो ऐसे शातिर अपराधियों को पकड़ा है जो थाना क्षेत्रों में मोबाइल फोन लूटने की घटना को अंजाम देते थे।
आपको बता दे कि एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर जिले में अपराध को कम करने के उपदेश से हर थाना क्षेत्र में अपराधियों पर कसी जा रही है। इसी क्रम में थाना-20 पुलिस ने चैकिंग के दौरान नोएडा के सैक्टर-1 के बिजली घर के पास संदिध्य दिखने पर दो व्यक्तियों को रोक कर चेक किया तो उनके पास चोरी के मोबाइल व कुछ पैसे मिले। पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान सन्नी और राहुल निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली के रूप में हुयी।
अभियुक्तों के कब्जे से एक मोबइल फोन,1855 रूपये व अन्य चोरी का सामान बरामद हुआ।पुछताछ में अभियुक्त ने बताया कि हम दो व्यक्ति थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। अभियुक्तों के ऊपर और कितने आपराधिक मामले दर्ज है इसकी जाँच की जा रही है।अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।




