नोएडा

नोएडा पुलिस ने एटीएम तोडकर पैसे चोरी करने वाले दो शातिर अपराधी किये गिरफ्तार

Special Coverage News
18 Oct 2019 5:24 PM IST
नोएडा पुलिस ने एटीएम तोडकर पैसे चोरी करने वाले दो शातिर अपराधी किये गिरफ्तार
x

नोएडा के कस्बा सूरजपुर मे प्रातः 5.00 बजे के लगभग मोहन मन्दिर वाली गली में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन को लोहे की छेनी व ईट मारकर तोडकर पैसे चोरी कर लिए गये थे। बैंक कर्मचारियो को बुलाकर मशीन चैक करायी गया तो 12,000 रूपये कम पाये गये। इस घटना के सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर केस पजीकृंत किया गया।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना मे शामिल दो शातिर चोरो को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से कस्बा सूरजपुर में स्थित मोहन मन्दिर वाली गली में एक्सीस बैंक का एटीएम तोडकर चोरी किये गये 9000 रुपये व लोहे की एक छेनी बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तो ने बताया कि उन्होने दिनांक 17.अक्तूबर.2019 की सुबह मोहन मन्दिर वाली गली में एक एटीएम मशीन को एक लोहे की छेनी से तोडकर 12000 रुपये चुराये थे तथा और पैसे चुराना चाह रहे थे की तभी पुलिस की गाडी का सायरन सुनकर मौके से भाग गये थे। दोनो अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर है इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।



Next Story