नोएडा

25 लाख की लूट का जल्द खुलासा करने पर किया नोएडा पुलिस का बुलंदशहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने स्वागत

Special Coverage News
4 July 2019 2:21 PM IST
25 लाख की लूट का जल्द खुलासा करने पर किया नोएडा पुलिस का बुलंदशहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने स्वागत
x

नोएडा पुलिस कार्यालय सूरजपुर में गुरुवार 05.जून .2019 को थाना दादरी क्षेत्र में बुलन्दशहर के आढ़त व्यापारी से हुई 25 लाख रुपए की लूट हुई. जिसे दादरी पुलिस द्वारा बहुत ही जल्द खोलकर उसमें लूट की रकम भी बरामद कर ली गई थी. इस घटना के खुलासे से खुश होकर बुलंदशहर के व्यापरियों के द्वारा एसएसपी वैभव कृष्ण, एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल समेत दादरी क्षेत्राधिकारी और दादरी पुलिस का स्वागत किया गया.

व्यापरियों ने एसएसपी वैभव कृष्ण की प्रसंशा करते हुए कहा जिस तरह इस मामले का वर्क आउट किया गया वो वाकई बेहद काबिले तारीफ काम है. जिस तरह दादरी पुलिस और स्टार 2 टीम ने एसपी ग्रामीण के निर्देशन और दादरी क्षेत्राधिकारी की देखरेख में बहुत ही कम समय मे खुलासा किया. इसलिए हम सभी व्यापारी मिलकर अनावरित करने वाली थाना दादरी तथा स्टार 2 टीम को सम्मानित करते है.

जनपद बुलन्दशहर के सम्मानित व्यापारीगणों द्वारा एसएसपी. एसपी ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी को सम्मानित किया गया तथा जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस की मुक्त कंठ से सराहना की गई. इसी तत्परता से पुलिस को कार्य भी करने की जरूरत है.

वहीँ एसएसपी ने व्यापरियों को विश्वास भी दिलाया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं व्यापरियों को नहीं आने दी जायेगी. अगर किसी को भी कभी कोई दिक्कत महसूस हो तो नोएडा पुलिस आपके लिए हर समय तउपलब्ध है. जिले में कानून का राज स्थापित करना और जिले के प्रत्येक निवासी को न्याय दिलाना ही मेरी प्राथमिकता है.

Next Story