Archived

नॉएडा पुलिस ने किया सराहनीय काम, बुजुर्ग बाप को बेटे से मिलाया

नॉएडा पुलिस ने किया सराहनीय काम, बुजुर्ग बाप को बेटे से मिलाया
x
नॉएडा पुलिस को एक बुजुर्ग व्यक्ति मिले हैं अपना नाम राजपाल सिंह पुत्र रिसाल सिंह बता रहे हैं गांव का नाम नहीं बता पा रहे हैं

नॉएडा पुलिस को एक बुजुर्ग व्यक्ति मिले हैं अपना नाम राजपाल सिंह पुत्र रिसाल सिंह बता रहे हैं गांव का नाम नहीं बता पा रहे हैं उम्र करीब 70 वर्ष है सेक्टर 55 में घूमते हुए मिले हैं ।शारीरिक तथा दिमागी तौर पर कमजोर है। यदि किसी व्यक्ति को इनके बारे में कोई पता चले तो कृपया थाना सेक्टर 58 नोएडा को बताने का कष्ट करें थाने का नंबर 9870395063 है।


नॉएडा पुलिस ने यह खबर ट्विटर, फेसबुक और वाट्सअप के माध्यम से सभी गुर्पों में शेयर की। जिसके कुछ देर बाद परिणाम सामने था बुजुर्ग बाप को उनके बेटे लेने आ चुके थे। ट्विटर एवं व्हाट्सप्प ग्रुप पर बुजुर्ग व्यक्ति के थाना सेक्टर 58 में पाए जाने की सुचना प्रसारित होने पर अभी मुकेश कुमार नामक व्यक्ति ने फ़ोन करके बताया कि यह मेरे पिता है। गावँ पारपा थाना धौलाना जिला हापुड़ के रहने वाले है। मैं यहाँ अल्फ़ा 2 ग्रेटर नॉएडा मे ही रहता हूँ। व्हाट्सअप के माध्यम से खबर मिलने पर थाना पर बुजुर्ग के छोटे पुत्र राकेश कुमार सिंह थाने आकर साथ ले गए।


बाप को पाकर बेटा खुश था, पुलिस के बार शुक्रिया अदा कर रहा था।

Next Story