नोएडा

नोएडा पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़, दो इनामिया बदमाश गोली लगने से हुए घायल

Special Coverage News
16 Aug 2019 7:51 AM IST
नोएडा पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़, दो इनामिया बदमाश गोली लगने से हुए घायल
x

नोएडा एसएसपी वैभव कृष्ण ने अपराधियों के खिलाफ एक अभियान चला रखा है. जिसके तहत दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो लूट के पच्चीस पच्चीस हजार के इनामिया बदमाश गिरफ्तार किये है. यह जानकारी एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने दी.

एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि थाना दादरी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान बिसाहडा पुलिया के पास से दो लूटेरे अभियुक्त लोकेश उर्फ रॉकी पुत्र राकेश शर्मा निवासी चीति थाना दनकौर जिला गौतम बुध नगर और गौरव पुत्र यशवीर निवासी पचगई थाना खुर्जा देहात बुलंदशहर हाल पता संतोष नगर कॉलोनी थाना सूरजपुर को पुलिस मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया है. मुठभेड के दौरान पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में दोनो अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गये.

उन्होंने बताया कि घायल अभियुक्तो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है. गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे लूटे गये 10 हजार रूपये, 1 पिस्टल 32 बोर, 1 तमंचा 315 बोर मय जिन्दा व खोखा कारतूस तथा घटना मे प्रयुक्त एक मोटर साइकिल टीवीएस बिना नम्बर की बरामद हुई है. अभियुक्तो द्वारा 11.अगस्त.2019 को कस्बा दादरी मे काॅब शोरूम मे लूट की घटना को अंजाम दिया था. जिसके सम्बन्ध मे थाना दादरी पर केस पंजीकृत है. अभियुक्तो की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रूपये का पुरूष्कार घोषित किया गया था.

बता दें कि पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. इसके तहत रोज अपराधी जेल भेजे जा रहे है. अब तक एसएसपी द्वारा कई अभियान चलाए और सेकड़ों अपराधी जेल भेजे.

Next Story