
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा
- /
- नोएडा पुलिस की बदमाशों...
नोएडा
नोएडा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाश घायल , दरोगा को भी लगी गोली
Special Coverage News
30 Aug 2019 9:00 AM IST

x
नोएडा पुलिस के रात एक बजे बदमाशों से मुठभेड़ हो गई.
ग्रेटर नोएडा: बादलपुर पुलिस व कार सवार बदमाशो में देर रात मुठभेड़ हो गई. जिसमें 2 बदमाश घायल हो गये और दो 2 बदमाशअँधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. लेकिन पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बादलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार रोकने का इशरा किया. लेकिन कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इस दौरान दरोगा सुनील के बाजू में गोली लगने से घायल हो गये.
मुठभेड़ में बदमाश रोहित व गंगू के पैर में गोली लगने से घायल हो गये. चारो बदमाश आरटीगा कार में सवार थे. इस दौरान 2 बदमाश भागने में कामयाब हो गये. 2 तमंचे व कार मौके से बरामद की गई. घायल बदमाश जिला अस्पताल रैफर किये गये और दरोगा सुनील को अस्पताल में भर्ती किया गया.
Next Story




