नोएडा

नोएडा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल

Special Coverage News
14 Dec 2019 8:38 AM IST
नोएडा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल
x
नोएडा पुलिस अपराध को लेकर सजग बनी हुई है.

नोएडा पुलिस का अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत देर रात सेक्टर बीस थाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. घायल बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया.

मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 1:00 बजे ओखला बैराज रोड, शनि मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशो से थाना सेक्टर 20 पुलिस टीम से मुठभेड़ हुई है. दोनों बदमाश मौके पर घायल हुए है. घायल बदमाशो के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 2 सीएमपी 315 बोर मय 3 खोखा व 5 जिंदा कारतूस के बरामद हुए है. गिरफ्तार अभियुक्त थाना सेक्टर 20 के सेक्टर 9 नोएडा में हुई हत्या के मामले में वांछित चल रहे थे.

Next Story