
Archived
ट्रक लूटकर भाग रहे लुटेरों से नॉएडा पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार
शिव कुमार मिश्र
25 March 2018 12:10 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव में रविवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए. फरार दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है.
पुलिस के मुताबिक यह बदमाश नोएडा से ट्रक चोरी करके भाग रहे थे. इसी सूचना पर पुलिस टीम ने पीछा करके इन बदमाशों को घेरा. अपने को चारों तरफ से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी. जबकि मौके से दो बदमाश फरार हो गए. मुठभेड़ के बाद बदमाशों की पहचान असरत और सलीम के रूप में हुई. जो सम्भल जिले के नरवासा के रहने वाले बताये जा रहे है. मौके से एक तमंचा 315 बोर ,06 जिन्दा कारतूस, 04 मोबाइल फोन और एक ट्रक न0ं यूपी 16 डीटी 3497 बरामद हुआ है. फिलहाल पुलिस की टीम दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है.
बता दें कि जब से नए एसएसपी डॉ अजयपाल शर्मा ने चार्ज संभाला है. तब से नॉएडा में अपराधियों में हड़कम्प मचा हुआ है. चार्ज के बाद लगातार मुठभेड़ से बदमाशों में खलबली मची हुई है. पुलिस ने एक मुठभेड़ में एक लाख का इनामियां बदमाश गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
Next Story




