नोएडा

नोएडा : थाना फेस-3 पुलिस ने पकड़ा एक शातिर गांजा तस्कर

Special Coverage News
15 Nov 2019 12:04 PM IST
नोएडा : थाना फेस-3 पुलिस ने पकड़ा एक शातिर गांजा तस्कर
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा।अपराध व अपराधियों को जड़ से खत्म करने के लिए गौतमबुद्ध नगर के तेज तर्रार व कर्मठ एसएसपी वैभव कृष्ण द्वारा निरंतर नये अभियान चलाये जा रहे है।जिसमें पुलिस को नई नई सफलताए मिल रही है।इसी क्रम में नोएडा पुलिस ने ऐसे शातिर गांजा तस्कर को पकड़ा जो थाना क्षेत्र में मार्दक पदार्थों की तस्करी करता था।एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर जिले में अपराध को कम करने के उपदेश से हर थाना क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है।

इसी क्रम में थाना फेस-3 पुलिस ने उ.नि.महावीर सिंह के नेतृव्य में चैकिंग के दौरान एफएनजी रोड़ के पास से संदिध्य दिखने पर एक व्यक्ति को चेक करने की कौशिश तो उन्होनें भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने मुस्तेदी दिखाते हुये शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा गिरफ्तार शातिर गांजा तस्कर थाना क्षेत्र में कई आपराधिक घटना को अंजाम दे चुका है।अभियुक्त की पहचान पिन्टू चौरसिया पुत्र सूर्यप्रकाश निवासी चोटपुर कालोनी नोएडा। जिसके कब्जे से लूट के 1500 रूपये बरामद हुये है।

अभियुक्त शातिर किस्म का व एनडीपीएस एक्ट का वांछित अपराधी है।जो थाना क्षेत्र में कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है।अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। पुछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह गांजा तस्करी व लूट की घटनाओं को अजाम देता है।अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।

Next Story