नोएडा

एसपी सिटी विनीत जायसवाल के नेत्रत्व में नोएडा पुलिस को मिली सफलता, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Special Coverage News
25 Sept 2019 10:00 PM IST
एसपी सिटी विनीत जायसवाल के नेत्रत्व में नोएडा पुलिस को मिली सफलता, तीन शातिर चोर गिरफ्तार
x
IPS Vineet Jaiswal

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। नोएडा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसपी सिटी विनीत जायसवाल हमेशा तत्पर रहते है। जिसकी वजह से पुलिस को निरंतर नई नई कामायाबी हासिल हो रही है। एसपी विनीत जायसवाल ने जिले मे आते ही कई वारदातों के खुलासे करके ये साबित कर दिया कि उनके कार्य करने का तरीका का कोइ सानी नही है।

ये इनके कुशल नेतृव्य का ही कमाल है कि नोएडा पुलिस निरंतर अपराधियों को पकड़ जेल का रास्ता दिखाया। इसी क्रम में नोएडा की थाना-20 पुलिस ने ऐसे चोरों के गिरोह को पकड़ा जो नोएडा में चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देता था। अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे निरंतर अभियान में चैकिंग के दौरान थाना-20 पुलिस ने ऐसे गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो मोबाईल लूटने के बाद उनके आईएमईआई नंबर बदलवा कर उन्हें बेचते थे ।पुलिस ने इस गिरोह के कब्जे से 28 मोबाइल फोन बरामद किये है।

थानाध्यक्ष राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि बीती रात चौकी इंचार्य हरौला को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस ने मस्तेदी दिखाते हुये मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 28 मोबाइल फोन बरामद हुये। बरामद हुये कुछ मोबाइल फोन की बैटरी निकाल कर बेच दी गयी थी व कुछ मोबाईल फोन के आईएमईआई नंबर भी बदलने की कौशिश की। यह गिरोह मोबाइल लूटने के बाद उन्हें मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर बेचते थे ताकि उसके पार्ट को दूसरे मोबाइल में लगाये जा सके। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पुछताछ में लगी हुयी है।

Next Story