नोएडा

नोएडा: 20 20हजार रूपये के दो ईनामी अपराधी थाना बीटा-2 पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shiv Kumar Mishra
23 Jan 2020 9:05 AM IST
नोएडा: 20 20हजार रूपये के दो ईनामी अपराधी थाना बीटा-2 पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
नोएडा पुलिस ने दो इनामिया अपराधी किये गिरफ्तार

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। अपराधियों पर कारवाई करने वाली नोएडा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब थाना बीटा-2 पुलिस ने 20 हजार के दो इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया।जो गैंगस्टर एक्ट के अपराध में काफी समय से फरार चल रहा था।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जिले के हर थाने क्षेत्र में अपराधियों के खिंलाफ निरंतर कारवाई की जा रही। इसी क्रम में थाना प्रभारी बीटा-2 के नेतृत्व में पुलिस ने 20 हजार के दो इनामी बदमाशों को थाना क्षेत्र के नट मढैया गांव से पकड़ा। आरोपितों की पहचान अंकित पुत्र ताराचन्द्र नायक और रोबिन नायक पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम नट मढ़ैया ग्रेटर नोएडा के रूप में हुयी। अभियुक्तगण एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते है जो अपने सगठित गिरोह के साथ जिले में स्थित विभन्न थानों में लूटपाट व चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देकर अवैध धन अर्जित करते थे।

पुलिस अपर उपायुक्त (तृतीय) रणविजय सिंह ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकले थाना बीटा-2 के पुलिसकर्मियों ने एक सूचना के आधार पर रोबिन और अंकित नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।जिनकी गिरफ्तारी पर गौतम बुध नगर पुलिस की तरफ से 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एडीसीपी ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। ये बदमाश तभी से फरार चल रहे थे।दोनों बदमाश इससे पहले लूटपाट के मामलों में कई बार जेल जा चुके है।

Next Story