नोएडा

चार दिन में लूट का खुलासा, इनामी बदमाश सुदेश उर्फ हेमराज को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Special Coverage News
4 Sept 2019 10:01 AM IST
चार दिन में लूट का खुलासा, इनामी बदमाश सुदेश उर्फ हेमराज को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
नोएडा पुलिस ने किया चार दिन में लूट का खुलासा

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। जिले में बदमाशों के सफाए में लगी नोएडा पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है।नोएडा पुलिस ने देर रात हुयी मुठभेड़ में दौरान 20000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।जिनके कब्जे से एक पिस्टल,एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया।

आपको बता दे कि कुछ दिन पूर्व थाना फेस-2 क्षेत्र के गांव याकूबपुर से तीन बदमाशों ने गाजियाबाद निवासी इमकान की वैगनार गाड़ी को ओला कैब के माध्यम से बुक करायी। उसके बाद इमरान से मारपीट करके उसी गाड़ी को लूट कर ले गये। इसी मामले में दिनांक 2/08/2019 को सुबह करीब 2 बजे सैमसंग कंपनी के पास पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुयी। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश मनोज व जतिन घायल हो गये थे जबकि एक बदमाश सुदेश उर्फ हेमराज मौके से फरार हो गया था।जिसके ऊपर 20,000 रूपये का ईनाम घोषित कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी सुदेश निवासी हैबतपुर बिसरख सैक्टर-93 स्थित औमैक्स बिल्डिंग के सामने घूम रहा है। पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुये बदमाश को चारों तरफ से घेर लिया। अपने आपको पुलिस के चंगुल में फँसते बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कारवाई करते हुये पुलिस ने गोली चलाकर बदमाश को घायल कर दिया।

Next Story