
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रिपल मर्डर केस का 72 घंटे में किया खुलासा!

नोएडा : उत्तरप्रदेश के जनपद नोएडा की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. बीती 20 जुलाई को थाना दादरी में हुए ट्रिपल मर्डर केस को नोएडा पुलिस ने 72 घंटों में सुलझा दिया. एसएसपी नोएडा अजयपाल शर्मा ने इस दर्दनाक घटना का जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे
दरअसल, २० जुलाई को मैनपुरी निवासी प्रमोद द्वारा थाना दादरी में अपनी पत्नी की की हत्या व बेटा और बेटी की मय गाडी गायब होने की सूचना थाना दादरी में दी गई. इस केस में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी. इस पूरे मामले को एसएसपी अजयपाल शर्मा ने संज्ञान लेते हुए मुकद्दमे के अभियुक्तों व गाडी और गायब कृष्णकांत व प्रियंका की बरामदगी के लिए सख्त निर्देश दिए.
पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद तीनों अभियुक्तों को नहर कोठी के पुल के पास से मय कार के गिरफ्तार किया गया. जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी से एक लोहे की रॉड बरामद हुई. तथा गिरफ्तार अभियुक्त मनीष से ताललशी के दौरान नाजायज चाकू बरामद हुआ. जब मनीष से सख्ती से पूछताछ की गई तो मनीष ने बताया कि मैं और मेरे साथियों ने मिलकर मंजू, कृष्णकांत व प्रियंका की हत्या कर दी.
मनीष द्वारा बताया गया कि कृष्णकांत मेरी बहन पर गलत नजर रखता था. कई बार मना करने पर भी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. मेरी और कृष्णकांत की व्यक्तिगत रंजिश भी थी. इसके बाद मैंने अपने चारों साथियों के साथ मिलकर कृष्णकांत सहित पूरे परिवार की हत्या करने की योजना बनाई. जिसके बाद बीती 20 जुलाई को रात्रि में हम सभी मंजू के घर गए और हमने मंजू की सर में रॉड मारकर हत्या कर दी. जब कृष्णकांत और प्रियंका ने विरोध किया तो हमने उनकी भी हत्या कर दी. इन दोनों के शव को इन्हीं की गाडी में रखकर बिलासपुर नहर में फेंक दिया. और इनके घर से सोने के आभूषण भी लूट कर ले गए जो हमने आपस में बाँट लिए.
आज जब गाडी ठिकाने लगाने जा रहे थे तो पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिए. जिसके बाद शवों की तलाश कराई गई तो जो 23 जुलाई को थाना दनकौर में मिला. जिसकी पहचान बादी ने कृष्णकांत के रूप में की. प्रियंका के शव की तलाश जारी है. अभियुक्तों के कब्जे से 5 सोने की अगूंठी एक सोने की चेन कान की झुमकी और टॉप्स बरामद हुए.




