Archived

नोएडा : पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में गोली मार दी, मचा ववाल

नोएडा : पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में गोली मार दी, मचा ववाल
x
यूपी मै पुलिस इन दिनों फर्जी मुठभेड़ के चलते बदनाम भी हो रही हो. अब नोएडा में एक युवक को पुलिस द्वारा गोली मारे जाने की घटना को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद परिजनों में पुलिस को लेकर काफी गुस्सा है. उनका कहना है कि युवक अपनी कार से घर लौट रहा था, तभी पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में गोली मार दी.
मामला नोएडा सेक्टर-122 का है. पुलिस की गोली से घायल हुए युवक के भाई सुशील ने बताया कि गाजियाबाद से चार लड़के कार से सगाई की रस्म से वापस नोएडा लौट रहे थे. तभी रास्ते में चेकिंग के दौरान सब इंस्पेक्टर विजय दर्शन ने उन्हें रोका और फर्जी मुठभेड़ दिखाने के मकसद जितेंद्र यादव को गोली मार दी. वहीं कार में मौजूद उसके दूसरे साथी किसी तरह बचकर उनके घर तक आए.
सुशील के मुताबिक, उन लोगों ने बताया कि पुलिस ने जितेंद्र को गोली मार दी है. उसके बाद से वे डरकर कहीं चले गए हैं. उनका अभी कुछ पता नहीं है. पुलिस ने इन लोगों को गोली क्यों मारी इसके बारे में अभी हमलोगों को कुछ पता नहीं चल पाया है.
बाद में मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) लव कुमार ने कहा कि इस घटना के दोषी पाए जाने पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उसमें दोषी चाहे पुलिस वाला ही क्यों न हो. उस पर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Next Story