नोएडा

नोएडा : थाना-39 पुलिस ने गिरफ्तार किया एक शातिर वाछिंत अपराधी, कब्जे से लूट का एक मोबाइल बरामद

Special Coverage News
30 Nov 2019 12:45 PM IST
नोएडा : थाना-39 पुलिस ने गिरफ्तार किया एक शातिर वाछिंत अपराधी, कब्जे से लूट का एक मोबाइल बरामद
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। अपराध व अपराधियों पर लगातार कारवाई करने वाली नोएडा पुलिस ने अपने तेज तर्रार व कर्मठ एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर क्षेत्र को अपराध मुक्त करने का बीड़ा उठा रखा है। जिसमें पुलिस को अपार सफलताए भी मिल रही है। इसी क्रम में पुलिस ने कारवाई करते हुये एक ऐसे शातिर अपराधी को पकड़ा है जो एनसीआर क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।

आपको बता दे कि एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर जिले में अपराध को कम करने के उपदेश से हर थाना क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है।इसी क्रम में थाना-39 पुलिस के उ.नि. विशाल कुमार व नवजीत सिंह के नेतृव्य में चैकिंग के दौरान संदिध्य दिखने पर नोएडा के सैक्टर-37 के चोराहे से आईटी एक्ट के एक वाछिंत अपराधी को पकड़ा।जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी।

पकड़े गये अभियुक्त की पहचान नरेन्द्र गांव गासपुरा भिवानी के रूप में हुयी।अभियुक्त के कब्जे से एक लूट का एक ओपो का मोबाइल बरामद हुआ।पुछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैं एनसीआर क्षेत्र में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका हूँ।यह कार्य काफी समय से चल रहा है।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।

Next Story