नोएडा

नोएडा थाना-39 पुलिस ने गिरफ्तार किया एक शातिर गांजा तस्कर, कब्जे से 8 किलो 958 ग्राम गांजा बरामद

Special Coverage News
26 Nov 2019 5:22 PM IST
नोएडा थाना-39 पुलिस ने गिरफ्तार किया एक शातिर गांजा तस्कर, कब्जे से 8 किलो 958 ग्राम गांजा बरामद
x

धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। अपराध व अपराधियों पर लगातार कारवाई करने वाली नोएडा पुलिस ने अपने तेज तर्रार व कर्मठ एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर क्षेत्र को अपराध मुक्त करने का बीड़ा उठा रखा है। जिसमें पुलिस को अपार सफलताए भी मिल रही है।

इसी क्रम में पुलिस ने एक ऐसे शातिर गांजा तस्कर को पकड़ा जो दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में गांजा तस्करी की घटनाओं को अंजाम देता था।आपको बता दे कि एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर जिले में अपराध को कम करने के उपदेश से हर थाना क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है।

इसी क्रम में थाना-39 पुलिस के उ.नि.विशाल कमार और उ.नि.रितेश कुमार के नेतृव्य में देर रात चैकिंग के दौरान संदिध्य दिखने पर एक अभियुक्त तर्केश्वर प्रसाद शाह और राकेश निवासी गांव मोहम्मदपुर छपरा बिहार को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के कब्जे से 8 किलो 958 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पुछताछ में अभियुक्त ने बताया कि हम लोग दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में गांजा तस्करी की घटना को अजांम देते है।यह कार्य हम लोग काफी समय से कर रहे है।

Next Story